बांग्लादेश की मुसीबत बढ़ी, क्रिकेट स्पांसर्स ने हाथ खींचने के दिए संकेत

भारत और बांग्लादेश के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेरठ की लोकप्रिय क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी अपनी स्पॉन्सरशिप बांग्लादेशी प्लेयर्स के साथ खत्म कर सकती है।

 नईदिल्ली: भारत औ बांग्लादेश के बीच रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने भी बड़ा फैसला लिया। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स द्वारा खरीदे गए बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करवा दिया। इसके बाद विवाद और ज्यादा बड़ गया।

बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने के लिए मना कर दिया। बांग्लादेश ने आईसीसी से रिक्वेस्ट की है कि उनके मैच भारत से बाहर करवाए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने ऐसा करने से मना कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि बांग्लादेश ने अपने यहां आईपीएल भी बैन कर दिया है। वहीं अब भारत की लोकप्रिय क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी बांग्लादेशी प्लेयर्स के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप खत्म कर सकती है।

बांग्लादेशी प्लेयर्स को लग सकता है झटका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ की मशहूर क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी अपनी स्पॉन्सरशिप बांग्लादेशी प्लेयर्स के साथ खत्म कर सकती है। बता दें कि बांग्लादेश की टी20 टीम के कप्तान लिटन दास भी उसी ब्रैंड का बैट इस्तेमाल करते हैं। मोमीनुल हक और यासिर रब्बी भी उसी कंपनी के इक्वेपमेंट्स यूज करते हैं।

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा हुआ है। वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल उन्हीं के ग्रुप में हैं। बांग्लादेश को 7, 9 और 14 फरवरी को कोलकाता में क्रमश: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और इटली के खिलाफ अपने मुकाबले खेलने हैं। वहीं उनका आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला मुंबई में नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को होगा।

टी20 वर्ल्डकपकेलिएबांग्लादेशकीटीम

 लिटन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, शमीम हुसैन, क़ाज़ी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top